PC: deccanherald
नवी मुंबई पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ डेटिंग एप्लीकेशन पर मिली एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सितंबर 2020 में हुए कथित हमले के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि नवी मुंबई के सीवुड्स निवासी आरोपी की उससे डेटिंग ऐप पर जान-पहचान हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खारघर की एक इमारत में उसका यौन उत्पीड़न किया।
उन्होंने कहा, "मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम सबूत जुटा रहे हैं और तथ्यों का पता लगा रहे हैं।"
You may also like
घर से मच्छरों का सफाया करेंगी ये मॉस्किटो किलर मशीन, अब आप सो पाएंगे चैन की नींद
पिता के अफेयर से दुखी बेटे की कहानी: एक काउंसलर की सलाह
पेट की गैस से तुरंत राहत, इन घरेलू उपायों से मिनटों में मिलेगी आजादी
चमत्कार कर गए लुटेरे! बिना तोड़फोड़ किए ATM से 5 लाख किए साफ, सब हैरान ⤙
धौलपुर में साइबर ठगी का खुलासा: डॉक्टर और उसके साथी गिरफ्तार